14 September Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) मंत्रालय ने घातक ऑनलाइन गेम 'मोमो चैलेंज' पर एक सलाह जारी की. इसके तहत बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधि की निगरानी करने के लिए कहा ताकि वे यह सुनिश्चित कर सकें कि वे मोमो चैलेंज गेम में शामिल नहीं हैं |
2.केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ (पीएम-आशा) को मंजूरी प्रदान की है | इस योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के लिए उचित मूल्य दिलाना है |
3.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नें आमतौर पर प्रयोग में लाई जाने वाली 328 दवाओं पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है |
4.संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत भारत पुरातात्विक सर्वेक्षण (दिल्ली सर्किल) ने खिड़की मस्जिद के परिसर से तांबे के 254 सिक्कों का खजाना खोजा है |
5.मानव संसाधन विकास मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक, “एग्जाम वॉरियर्स” का तेलुगू वर्जन जारी किया ।
Read: हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ? जानें पूरी जानकारी
राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में केंद्र सरकार नें किस ऑनलाइन गेम को लेकर सुरक्षा परामर्श जारी किया ? उत्तर- 'मोमो चैलेंज' | ii).किसानों को उनकी उपज के लिए उचित मूल्य दिलाने हेतु केन्द्रीय मंत्रिमंडल नें किस योजना को आरंभ करनें की स्वीकृति प्रदान की ? उत्तर- प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान | iii).हाल ही में केंद्र सरकार नें कितनी फिक्स्ड डोज कांबिनेशन (एफडीसी) दवाओं पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की ? उत्तर- 328 दवाओं पर | iv).पुरातात्विक सर्वेक्षण (दिल्ली सर्किल) द्वारा हाल ही में किस स्थान पर तांबे के 254 सिक्कों की खोज की गई ? उत्तर- खिड़की मस्जिद | v).हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक, “एग्जाम वॉरियर्स” का तेलुगू वर्जन किसनें जारी किया ? उत्तर- मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर | |
Read: फेक यूनिवर्सिटी से आप कैसे बच सकते हैं - जाने कुछ खास टिप्स
अन्तराष्ट्रीय
1.रूस, चीन और मंगोलिया के सैनिकों ने साथ मिलकर वोस्तोक-2018 नाम से विश्व का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू किया है |
2.श्रीलंका में हिंदू मंदिरों में बलि पर रोक लगाने के लिए कानून बनने जा रहा है. हिंदू धार्मिक मामलों के मंत्री ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया था और अधिकतर उदारवादी समूहों ने इसका समर्थन किया |
3.अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने हाल ही में एक विधेयक पारित किया, जिसके तहत इंसानों के भोजन के लिए कुत्तों और बिल्लियों के वध पर रोक लगाई गई है |
4.संयुक्त राष्ट्र द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्वभर में भुखमरी की समस्या में लगातार तीसरे वर्ष भी वृद्धि हुई है |
अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).रूस, चीन और मंगोलिया के सैनिकों ने साथ मिलकर किस नाम से विश्व का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू किया है? उत्तर- वोस्तोक-2018 | ii).किस देश की कैबिनेट ने हिन्दू मंदिरों में बलि दिए जाने पर प्रतिबन्ध लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की ? उत्तर- श्रीलंका | iii).हाल ही में किस देश ने विधेयक पारित करके कुत्ते और बिल्लियों के मांस के व्यापार पे प्रतिबंध लगाया ? उत्तर- अमेरिका | iv).संयुक्त राष्ट्र द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार लगातार कितने वर्ष बाद भी भुखमरी की समस्या में निरंतर वृद्धि होने की बात कही गई ? उत्तर- तीन वर्ष | |
वित्त
1.स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन की बढ़ती कीमतों से राज्यों को 22,700 करोड़ रुपये का भारी नुकसान पहुंच सकता है।
Read: होटल इंडस्ट्रीज में करियर कैसे बनाये
वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).किस बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ईंधन की बढ़ती कीमतों से राज्यों को 22,700 करोड़ रुपये की भारी हानि होनें की संभावना है ? उत्तर- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | |
खेल
1.इंग्लैंड नें ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत को 118 रनों से हराकर 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला 4-1 से जीत ली. इस श्रृंखला में एलिस्टर कुक को मैन ऑफ़ थे मैच चुना गया |
2.आईसीसी ने 15 सितंबर से आने वाले एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ भारत और पाकिस्तान के ग्रुप लीग मैचों में ओडीआई की स्थिति देने का फैसला किया है।
खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़-2018 में ''मैन ऑफ़ द मैच'' किसे घोषित किया गया ? उत्तर- एलिस्टर कुक | ii).आईसीसी नें आने वाले एशिया कप में किस देश के विरुद्ध भारत और पाकिस्तान के समूह लीग मैचों में ओडीआई की स्थिति देने का निर्णय लिया ? उत्तर- हांगकांग | |
नियुक्ति
1.अज़रबैजान गणराज्य के लिए भारत का अगला राजदूत बी.वन्लाल्वाव्ना को नियुक्त किया गया है |
नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज
i).अज़रबैजान गणराज्य के लिए भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया ? उत्तर- बी.वन्लाल्वाव्ना | |
Read: शादीशुदा अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे कर सकते है
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, Write in Comment Box